12 घंटे बाद रिहा हुए जेएलकेएम नेता देवेंद्रनाथ महतो, समर्थकों में खुशी की लहर

लातेहार में जेएलकेएम नेता देवेंद्रनाथ महतो को 12 घंटे हिरासत में रखने के बाद रिहा कर दिया गया। रिहाई के बाद समर्थकों में खुशी, जबकि राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार : जिले के हेरहंज थाना में करीब 12 घंटे तक रखे जाने के बाद जेएलकेएम के वरिष्ठ नेता देवेंद्रनाथ महतो को रिहा कर दिया गया। उनकी हिरासत और फिर रिहाई पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। जानकारी के अनुसार जैसे ही देवेंद्रनाथ महतो को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आई, उनके समर्थकों और JLKM कार्यकर्ताओं में हलचल बढ़ गई। सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर लगातार चर्चाएं होती रहीं।

इस दौरान जेएलकेएम के केंद्रीय नेता जयराम महतो ने भी उनका हौसला बढ़ाया। बताया जा रहा है कि उन्होंने कहा, “डरना नहीं है, राजनीति और संघर्ष के रास्ते में ऐसी परिस्थितियां आती रहती हैं।” करीब 12 घंटे बाद रिहाई की खबर मिलते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने उनकी रिहाई का स्वागत करते हुए इसे सत्य और संघर्ष की जीत बताया। हालांकि पुलिस द्वारा हिरासत में लेने की वजह को लेकर अब भी चर्चाएं जारी हैं। वहीं इस पूरे घटनाक्रम ने लातेहार समेत झारखंड की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।