मानगो को मिलेगी 24×7 पानी की सौगात! वर्षों की बाधा दूर, शुरू हुआ मेगा पाइपलाइन प्रोजेक्ट

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : मानगो के लाखों लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से अटकी शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B के तहत एनएच-33 के राइट ऑफ वे (ROW) में पाइपलाइन बिछाने का काम आखिरकार शुरू हो गया है। यह पाइपलाइन जयपाल कॉलोनी से होकर मुख्य जलापूर्ति नेटवर्क से जुड़ेगी, जिससे क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को नई मजबूती मिलेगी। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और अधिकारियों को गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि योजना पूरी होने के बाद हजारों परिवारों को स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध होगा। बताया जा रहा है कि तकनीकी और प्रशासनिक अड़चनों के कारण यह परियोजना लंबे समय से रुकी हुई थी। अब सभी जरूरी स्वीकृतियां मिलने के बाद काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। लोगों को उम्मीद है कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद मानगो में वर्षों पुरानी जल संकट की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी और बेहतर जलापूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित होगी।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।