Jharkhand News: CM हेमंत सोरेन का केंद्र पर हमला, बोले- झारखंड अपना अधिकार मांग रहा है, भीख नहीं

News Aroma Desk
3 Min Read
Jharkhand News: CM हेमंत सोरेन का केंद्र पर हमला, बोले- झारखंड अपना अधिकार मांग रहा है, भीख नहीं
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand News: झारखंड में दो दिवसीय विधानसभा का विशेष सत्र का आयोजन किया गया। जिसके अंतिम दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खूब बरसे। उन्होनें केंद्र सरकार की कई नीतियों पर सवाल खड़े किए। सदन में अपने संबोधन करते हुए मुख्यमंत्री ने एसआईआर, एमएमडीआर संशोधन कानून, राज्य के बकाये, आदिवासी अस्मिता और पर्यावरण जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड अपना अधिकार मांग रहा है, भीख नहीं मांग रहा। उन्होंने केंद्र सरकार पर राज्य के आर्थिक और संवैधानिक हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

सीएम ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड की भौगोलिक, सामाजिक और भाषाई परिस्थितियां दूसरे राज्यों से काफी अलग हैं। राज्य में कई ऐसे लोग हैं जो सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आते है, जिन्हें सरकारी कार्यालयों तक पहुंचने में परेशानी होती है। ऐसे में SIR की प्रक्रिया लागू करते समय स्थानीय परिस्थितियों का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक के वोट का समान महत्व है।

Read more- Jharkhand News: जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद बनेंगे कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, इस दिन से संभालेंगे जिम्मेदारी

1.36 लाख करोड़ रुपये के बकाये का मुद्दा उठाया

MMDR संशोधन कानून पर बोलते हुए हेमंत सोरेन ने केंद्र से झारखंड के करीब 1.36 लाख करोड़ रुपये के बकाये का भुगतान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि राज्य को मिलने वाली राशि उसका अधिकार है। खनिज संपदा से जुड़े फैसलों में राज्यों के हितों का ध्यान रखा जाना चाहिए।

E-20 पेट्रोल और पर्यावरण पर भी बोले CM

मुख्यमंत्री ने E-20 पेट्रोल का जिक्र करते हुए केंद्र की नीतियों पर तंज कसा। वहीं, अरावली पर्वत और प्राकृतिक संसाधनों का उल्लेख करते हुए जंगल, पहाड़ और पर्यावरण संरक्षण की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि विकास के साथ प्रकृति को बचाना भी जरूरी है।

MMDR कानून पर पुनर्विचार का प्रस्ताव पारित

विशेष सत्र के दौरान विधानसभा में MMDR संशोधन कानून पर पुनर्विचार का संकल्प प्रस्ताव पारित किया गया। इसके जरिए केंद्र सरकार से कानून के प्रावधानों पर पुनर्विचार करने या उन्हें वापस लेने की मांग की गई। मुख्यमंत्री का संबोधन मुख्य रूप से राज्य के अधिकारों, खनिज संसाधनों, लोकतांत्रिक प्रक्रिया और पर्यावरण संरक्षण पर केंद्रित रहा।

Share This Article