नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव ने देखा ड्रोन का उड़ान प्रदर्शन

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोहिमा : नागालैंड जीआइएस और रिमोट सेंसिंग सेंटर में GIS, रिमोट सेंसिंग एवं ड्रोन तकनीक के माध्यम से राज्य के विकास की संभावनाओं से राज्यपाल नंद किशोर यादव को अवगत कराया गया। इस दौरान कृषि क्षेत्र में स्मार्ट खेती को बढ़ावा देने तथा विकास कार्यों की बेहतर योजना एवं निगरानी में ड्रोन तकनीक के उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

इस अवसर पर उन्होंने ड्रोन का उड़ान प्रदर्शन भी देखा। इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि आधुनिक तकनीक का प्रभावी उपयोग नागालैंड के सतत एवं समावेशी विकास को नई गति प्रदान कर सकता है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।