नागालैंड के राज्यपाल ने दी पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि

नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव ने कोहिमा स्थित लोक भवन में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके राष्ट्रनिर्माण के सपने को याद किया।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोहिमा : नागालैंड के राज्यपाल ने नंद किशोर यादव ने गुरुवार को भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती पर लोक भवन, कोहिमा में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर श्री यादव ने कहा कि डॉ. कलाम का प्रेरणादायी जीवन, राष्ट्र के प्रति समर्पण और विकसित भारत का स्वप्न सदैव हम सभी को राष्ट्र निर्माण एवं जनसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
इस अवसर पर लोक भवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी डॉ. कलाम को पुष्पांजलि अर्पित की।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।