नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव ने खोनोमा गांव का किया दौरा, की ग्रामीणों पहल की सराहना

नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव ने खोनोमा गाँव का दौरा कर ग्रामीणों की हरित पहल, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता की सराहना की, स्थानीय विकास को प्रोत्साहित किया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोहिमा: नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव ने कोहिमा जिले के प्रसिद्ध खोनोमा गाँव का दौरा किया। यह गाँव अपनी हरित पहाड़ियों और पर्यावरण संरक्षण के लिए पूरे राज्य में जाना जाता है। राज्यपाल ने समुद्र तल से लगभग 1500 मीटर ऊँचाई पर बसे इस गांव का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गाँव के विकास कार्यों, पर्यावरण संरक्षण पहलों और स्थानीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। महामहिम ने ग्रामीणों से बातचीत करते हुए उनकी सामुदायिक भागीदारी और पर्यावरणीय प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर खोनोमा की विधायक श्रीमिती क्रूसे और नागालैंड के लोकायुक्त नीनो भी उनके साथ मौजूद रहीं।

खोनोमा गाँव की विशेष पहचान इसके हरित वातावरण, सामुदायिक सहभागिता और प्राकृतिक संरक्षण के लिए है। राज्यपाल का यह दौरा स्थानीय विकास, पर्यावरण सुरक्षा और जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।