
उत्तराखंड के लोकभवन का नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव ने किया भ्रमण
नई दिल्ली : नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव ने मंगलवार को देवभूमि उत्तराखंड के लोकभवन का भ्रमण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक और प्राकृतिक चेतना के अद्भुत संगम देहरादून स्थित लोक भवन परिसर में अनुभव करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यहां शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। साथ ही नक्षत्र वन, योगा सेंटर, राजा भगीरथ गार्डन , गौशाला एवं वॉइंजाई गार्डन का निरीक्षण कर लोक भवन परिसर में विकसित हो रही सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और पर्यावरणीय व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। श्री यादव ने कहा कि यह परिसर भारतीय संस्कृति, प्रकृति संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली के समन्वय का प्रेरणादायी उदाहरण है।

