कोहिमा : नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव ने शुक्रवार को कोहिमा के लोक भवन में कोहिमा स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट लिमिटेड (KSCDL) के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कोहिमा स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत पूर्ण 40 परियोजनाओं, एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र (ICCC), प्रगतिरत कार्यों तथा राजस्व सृजन करने वाली शहरी परिसंपत्तियों की प्रगति की जानकारी ली। बैठक में राज्यपाल ने कोहिमा के आधुनिक, सुव्यवस्थित एवं नागरिक-केंद्रित विकास को गति देने तथा दीर्घकालिक लाभ सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।


