कोहिमा : नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव ने सोमवार को को धानसिरी-जुब्जा रेल परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। यह परियोजना नागालैंड की कनेक्टिविटी को नई दिशा देने, आर्थिक विकास को गति प्रदान करने तथा युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मेरा प्रयास है कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि यह महत्वपूर्ण परियोजना समयबद्ध रूप से पूर्ण होकर राज्य के विकास और जनकल्याण का आधार बने।



