पाकुड़ में हत्या के आरोप में दो के खिलाफ नामजद मामला दर्ज, मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के कान्हूपुर गाँव की अर्नेश उर्फ बोनेश्वर मुरमू(21) के शनिवार को फांसी लगा कर आत्महत्या करने के सिलसिले में रविवार को दो लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया गया है।

मृतक की माँ ललिता टुडू की लिखित शिकायत पर पड़ोसी गाँव हरेरामपुर के बाबूराम मरांडी व हड़ाम मरांडी पर हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया गया है।

ललिता टुडू ने आरोप लगाया है कि उसका बेटा पश्चिम बंगाल में पढ़ता था, जिसका हरेरामपुर गाँव के बाबूराम मरांडी की बेटी से प्रेम प्रसंग चल रहा था,जो बाबूराम को पसंद नहीं था।

साथ ही कहा है कि गत दिसंबर को दोनों आरोपी मेरे घर आकर अर्नेश को जान से मारने की धमकी दी थी।

उल्लेखनीय है कि गत सोमवार की रात आरोपी बाबूराम की नाबालिग बेटी रीना मरांडी(15) का शव मंगलवार को गाँव के बाहर बरगद के पेड़ से लटकता मिला है ।

संभवतः प्रेमी के विछोह में रीना ने अपनी जान दे दी है।

उधर थाना प्रभारी सुकरू उरांव ने बताया कि हम मामले की हरेक एंगल से छानबीन कर रहे हैं।दोषी को हर हाल में गिरफ्तार किया जाएगा।

Share This Article