शिवसेना विधायक ने रत्नागिरी भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ केस दर्ज कराया

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: रत्नागिरी जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद जठार के खिलाफ शिवसेना विधायक राजन सालवी ने रत्नागिरी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है।

जठार पर सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे की छत्रपति संभाजी राजे भोसले के साथ तुलना करने का आरोप है।

विधायक सालवी ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने नारायण राणे को मुख्यमंत्री के विरुद्ध अपमानजनक व्यक्तव्य देने के मामले में गिरफ्तार किया था।

इस मामले में नारायण राणे को जमानत मिलने के बाद प्रमोद जठार ने कहा था कि नारायण राणे छत्रपति संभाजी राजे के जैसे ही पुलिस की गिरफ्त से आजाद हुए हैं।

सालवी ने कहा कि नारायण राणे पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और उनकी पृष्ठभूमि आपराधिक रही है। साथ ही नारायण राणे का क्रियाकलाप अभी भी नहीं सुधरा है।

जबकि छत्रपति संभाजी राजे ऐतिहासिक पुरुष रहे हैं और उनका जीवन आगामी पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है।

इसलिए कई गुनाहों के आरोपित रहे नारायण राणे की तुलना छत्रपति संभाजी राजे से कर प्रमोद जठार ने बहुत बड़ा अपराध किया है।

इसी वजह से प्रमोद जठार के खिलाफ उन्होंने मामला दर्ज करवाया है। सालवी ने प्रमोद जठार को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है।

Share This Article