HomeUncategorizedकेंद्रीय राज्यमंत्री रावसाहेब दानवे के कार्यालय की तलाशी लेने वाले 5 पुलिसकर्मी...

केंद्रीय राज्यमंत्री रावसाहेब दानवे के कार्यालय की तलाशी लेने वाले 5 पुलिसकर्मी निलंबित

Published on

spot_img

मुंबई: केंद्रीय राज्यमंत्री के जालना स्थित कार्यालय की अवैध तरीके से तलाशी लेने पर 5 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

निलंबित पुलिसकर्मियों में पुलिस उपनिरीक्षक खुशाल सिंह काकरवाल, पुलिस निरीक्षक युवराज सुभाष पोठरे, पुलिसकर्मी मंगलसिंह रायसिंह सोलंके, सचिन उत्तमराव तिड़के व शाबान जलाल तड़वी शामिल हैं। मामले की गहन जांच जारी है।

जानकारी के अनुसार इन सभी पुलिसकर्मियों ने 11 जून को जालना स्थित जाफराबाद में केंद्रीय राज्यमंत्री रावसाहेब दानवे के कार्यालय में जाकर अवैध तरीके से तलाशी ली थी।

उस समय इन पुलिसकर्मियों ने कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों से गाली-गलौच भी की थी।

इसकी जानकारी मिलते ही रावसाहेब दानवे ने मामले की शिकायत जालना जिले के पुलिस अधीक्षक विनायक देशमुख के पास की और कार्रवाई का ब्योरा भी मांगा था।

इसी शिकायत के बाद विनायक देशमुख ने सोमवार देर रात इन पांचों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

spot_img

Latest articles

NH-39 फोरलेन पर फायरिंग, मजदूर को लगी गोली

Palamu news: पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द में शुक्रवार सुबह...

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी, 24 घंटे में उड़ाने की साजिश

Ranchi News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को गुरुवार देर रात एक अज्ञात...

झारखंड में ED की बड़ी कार्रवाई : पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके करीबियों के 8 ठिकानों पर छापेमारी

ED Raid in Jharkhand: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह झारखंड में मनी लॉन्ड्रिंग...

PLFI के तीन उग्रवादियों को पुलिस ने हथियारों के साथ किया गिरफ्तार

Khunti news: खूंटी पुलिस ने शुक्रवार को जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बकसपुर झंडा टोंगरी...

खबरें और भी हैं...