HomeUncategorizedसागर हत्याकांड में एक और नया मोड़, आया सामने यूक्रेन की महिला...

सागर हत्याकांड में एक और नया मोड़, आया सामने यूक्रेन की महिला का कनेक्शन

Published on

spot_img

नई दिल्ली: उत्तर पश्चिमी जिले के मॉडल टाउन इलाके स्थित छत्रसाल स्टेडियम में सागर धनकड़ हत्या के मामले में एक नया खुलासा हुआ है।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की जांच यूक्रेन की एक महिला तक पहुंची है। यह महिला सोनू महाल की दोस्त बताई जा रही है।

जांच में पुलिस को पता चला है कि इस महिला को लेकर सोनू महाल और सुशील के दोस्त अजय के बीच झगड़ा भी हुआ था।

यहां से ही उनके बीच तनाव शुरू हुआ, जिसके चलते बाद में सागर की हत्या को अंजाम दिया गया। इसे लेकर क्राइम ब्रांच सोनू महाल से पूछताछ कर रही है।

क्राइम ब्रांच के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, सागर हत्याकांड मामले की जांच के दौरान क्राइम ब्रांच की टीम को इस बात की जांच कर रही थी कि आखिर सुशील ने सागर से फ्लैट क्यों खाली कराया था।

उन्हें पता चला कि इसके पीछे की वजह यूक्रेन की रहने वाली एक महिला है, जो सोनू महाल की दोस्त है।

कुछ माह पहले सोनू महाल और सुशील के खास दोस्त अजय के बीच इस महिला को लेकर झगड़ा हुआ था। यूक्रेन की रहने वाली एक महिला सोनू महाल की दोस्त थी।

वह मॉडल टाउन के सागर के फ्लैट पर कई बार उससे मिलने के लिए आती थी। बताया जाता है कि अजय ने उसके साथ एक पार्टी में सेल्फी ली जिसे लेकर अजय और सोनू में विवाद हो गया था।

विवाद बढ़ने पर खाली कराया था फ्लैट

इस कहासुनी के चलते अजय ने सुशील से उन्हें सबक सिखाने को कहा था। इसी विवाद की वजह से सुशील ने सागर से अपना फ्लैट खाली करवाया था।

इसके बाद नांगलोई में सागर ने अपना अखाड़ा खोल लिया था। यहां पर वह बच्चों को पहलवानी सीखा रहा था।

इस बात से भी सुशील नाराज था क्योंकि उसके पास से कुछ बच्चे सागर के अखाड़े में जाने लगे थे। सुशील और अजय दोनों से इस गुट का विवाद हो गया था।

इसके चलते उन्होंने चार मई की रात इस वारदात को अंजाम दिया जिसमें सागर की मौत हो गई।

सोनू महाल से हो रही पूछताछ

पुलिस के अनुसार, सागर हत्याकांड के मामले में चश्मदीद गवाह और पीड़ित सोनू महाल से एक बार फिर क्राइम ब्रांच की टीम पूछताछ कर रही है।

पुलिस टीम ने सोमवार को पूछताछ के लिए उसे शकरपुर स्थित अपने ऑफिस बुलाया था जहां वह पूछताछ में शामिल होने के लिए नहीं पहुंचा।

पुलिस का कहना है कि यूक्रेन की इस महिला को लेकर सोनू महाल से जानकारी जुटाई जाएगी ताकि यह पता चल सके कि क्या इस हत्याकांड के पीछे वजह यह महिला है क्या।

spot_img

Latest articles

NH-39 फोरलेन पर फायरिंग, मजदूर को लगी गोली

Palamu news: पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द में शुक्रवार सुबह...

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी, 24 घंटे में उड़ाने की साजिश

Ranchi News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को गुरुवार देर रात एक अज्ञात...

झारखंड में ED की बड़ी कार्रवाई : पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके करीबियों के 8 ठिकानों पर छापेमारी

ED Raid in Jharkhand: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह झारखंड में मनी लॉन्ड्रिंग...

PLFI के तीन उग्रवादियों को पुलिस ने हथियारों के साथ किया गिरफ्तार

Khunti news: खूंटी पुलिस ने शुक्रवार को जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बकसपुर झंडा टोंगरी...

खबरें और भी हैं...

NH-39 फोरलेन पर फायरिंग, मजदूर को लगी गोली

Palamu news: पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द में शुक्रवार सुबह...

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी, 24 घंटे में उड़ाने की साजिश

Ranchi News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को गुरुवार देर रात एक अज्ञात...

झारखंड में ED की बड़ी कार्रवाई : पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके करीबियों के 8 ठिकानों पर छापेमारी

ED Raid in Jharkhand: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह झारखंड में मनी लॉन्ड्रिंग...