इंदौर में BJP नेता को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, कैलाश विजयवर्गीय के करीबी

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

BJP Leader Shot Dead in Indore: शनिवार की रात को मध्य प्रदेश के इंदौर में BJJP नेता मोनू कल्याणे (Monu Kalyan) को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया।

मोनू कल्याणे कैलाश विजयवर्गीय के करीबी थे। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। जानकारी के मुातबिक दो लोग मोनू को गोली मारकर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक मोनू कल्याणे को गोली एमजी रोड थाना (MG Road Police Station) क्षेत्र के चिमनबाग इलाके में मारी गई।

गोली मारने वालों की पहचान पीयूष और अर्जुन के रूप में हुई है। मोनू कल्याणे को गोली लगने के बाद उन्हें तुरंत साथी अस्पताल में ले जाया गया, जहां ड़क्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने बताया शनिवार रात को घटना उस वक्त हुई जब मोनू भगवा यात्रा के लिए जगह-जगह पोस्टर लगवा रहे थे। इसी दौरान दोनों बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे और मोनू से बात करने लगे।

इस बीच बाइक पर पीछे बैठे अर्जुन ने पिस्टल निकाली और मोनू पर ताबड़तोड़ Firing कर दी। पीयूष और अर्जुन को इस मामले में नामजद कर लिया है। बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलने पर कैलाश विजयवर्गीय भी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

Share This Article