NEET पेपर लीक मामले की जांच करने बिहार पहुंची CBI टीम पर हमला, महिला समेत 4 गिरफ्तार, 200 पर FIR,…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

NEET Paper Leak Case : नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले की जांच CBI को सौंपने के बाद आज रविवार को जब CBI की टीम दिल्ली से बिहार पहुंची तो CBI की टीम पर लोगों ने हमला बोल दिया।

इस हमले में कई अधिकारी घायल हो गये साथ ही गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए गए। पुलिस ने मामले में एक महिला समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों में कसियाडीह गांव के प्रिंस कुमार, एक महिला और दो अन्य लोग शामिल हैं।

नकली टीम समझ कर की मारपीट

बताते चलें CBI की टीम बिहार के नवादा जिले के कसियाडीह गांव में जांच करने पहुंची थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्रामीणों ने CBI की टीम को नकली समझकर उनके साथ मारपीट की है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।

200 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने जानकारी दी है कि CBI अफसरों के साथ मारपीट के मामले में रजौली थाने में 8 लोगों के खिलाफ नामजद और लगभग 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

कहा कि मारपीट की घटना की Videography कराई गई है। मारपीट में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Share This Article