Latest Newsभारतसंसद परिसर में हुए धक्का-मुक्की में घायल सांसदों का ICU में चल...

संसद परिसर में हुए धक्का-मुक्की में घायल सांसदों का ICU में चल रहा इलाज, PM ने फोन पर की बात

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Injured MP’s Hospitalized : संसद परिसर (Parliament) में आज गुरुवार को सांसदों के बीच धक्का-मुक्की की हुई, जिसमें BJP के दो सांसद प्रताप चंद्र सारंगी (Pratap Sarangi) और मुकेश राजपूत (Mukesh Rajput) घायल हो गए।

उन्हें तुरंत Delhi के राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी बीच प्रधानमंत्री Narendra Modi ने घायल सांसदों से फोन पर उनका हालचाल लिया।

सांसद ICU में भर्ती

RML अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. अजय शुक्ला ने जानकारी दी कि दोनों घायल सांसद ICU में भर्ती हैं।

उन्होंने बताया, “सांसद मुकेश राजपूत सिर में चोट लगने के कारण बेहोश हो गए और उन्हें चक्कर व घबराहट महसूस हो रही है।

वहीं, सारंगी जी के सिर पर गहरा घाव है और अत्यधिक खून बहने के कारण उन्हें टांके लगाने पड़े हैं। उनकी MRI जांच अभी तक नहीं हो पाई है।”

 घायल सांसद ने राहुल गांधी पर लगाया आरोप 

घटना को लेकर Congress का आरोप है कि उनके सांसदों को सदन के अंदर जाने से रोका गया।

वहीं, घायल BJP सांसद प्रताप चंद्र सारंगी ने दावा किया कि Rahul Gandhi ने उन्हें धक्का दिया, जिसके बाद एक अन्य सांसद उनके ऊपर गिर गए और उन्हें चोट लग गई।

इस घटना के बाद संसद परिसर में तनाव का माहौल बना हुआ है।

BJP और कांग्रेस एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। विपक्ष ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है, वहीं बीजेपी ने इसे कांग्रेस की गुंडागर्दी करार दिया है।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...