Homeभारतअचानक संसद के बाहर हुई धक्का- मुक्की, भाजपा सांसद घायल, राहुल गाँधी...

अचानक संसद के बाहर हुई धक्का- मुक्की, भाजपा सांसद घायल, राहुल गाँधी पर लगा आरोप

Published on

spot_img

Ruckus in Parliament : गुरुवार को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर (Bhimrao Ambedkar) के अपमान के मुद्दे को लेकर संसद (Parliament) के भीतर और बाहर दोनों जगह राजनीति गर्म रही।

संसद के बाहर धक्का-मुक्की तक की स्थिति बन गई। इसमें BJP के 2 सांसद घायल हो गए हैं।

इस घटना में घायल हुए प्रताप सांरगी ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिक्ष Rahul Gandhi पर आरोप लगाए। दूसरे सासंद मुकेश राजपूत ने भी राहुल को ही इसका जिम्मेदार ठहराया है।

प्रताप सारंगी (Pratap Sarangi) के सिर में चोट लगी है। दोनों सांसदों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल के ICU में रखा गया है।

राहुल गांधी ने इस मामले में अपनी स्थिति साफ की है। उन्होंने कहा, मैं अंदर जाने की कोशिश कर रहा था। भाजपा के सांसद मुझे रोकने की कोशिश कर रहे थे। मुझे धमका रहे थे।

राहुल गांधी को ठहराया गया जिम्मेदार 

इस बीच प्रताप चंद्र सारंगी ने कहा है कि राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया, जो मेरे ऊपर गिर गया, जिसके बाद मैं नीचे गिर गया।

मैं सीढ़ियों के पास खड़ा था, जब राहुल गांधी आए और एक सांसद को धक्का दिया जो मेरे ऊपर गिर गया।

इस मुद्दे पर भाजपा सांसद Nishikant Dubey ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी मारपीट करने के लिए बीच में घुसे थे। उनका व्यवहार मानो गुंडे का व्यवहार था, यह देश गुंडे को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने हमारे एक बुजुर्ग सांसद को धक्का देकर गिरा दिया।

इस तरह कैसे चलेगी सांसद 

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू ने कहा, आज संसद के मुख्य द्वार में BJP-NDA सांसदों का प्रदर्शन चल रहा था। राहुल गांधी और उनके सांसदों ने जबरदस्ती घुसकर अपना जो शारीरिक प्रदर्शन किया है, वो बहुत गलत है।

संसद कोई शारीरिक ताकत दिखाने का प्लैटफ़ॉर्म नहीं है। राहुल गांधी ने भाजपा के 2 सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत को जोर से धक्का दिया। इस तरह संसद कैसे चलेगी।

शिवराज सिंह चौहान ने कही गुंडागर्दी की बात

प्रताप सांरगी से मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने कहा, प्रताप चंद्र सारंगी जी को देखकर मन पीड़ा से भर गया है।

संसद के इतिहास का ये काला दिन है। मर्यादाओं की धज्जियां उड़ा दी गई। राहुल गांधी और कांग्रेस ने जो गुंडागर्दी की है, उसका कोई दूसरा उदाहरण नहीं मिलता।

अब वे ऐसी गुंडागर्दी करेंगे। ऐसा आचरण आज तक भारत की संस्कृति इतिहास में देखा नहीं गया। उनके लिए एक पाठशाला में ट्रेनिंग देनी चाहिए कि लोकतंत्र में आचरण कैसा होता है। हम इस गुंडागर्दी की निंदा करते हैं।

spot_img

Latest articles

ऑफिस में सिगरेट पीने का वीडियो वायरल होने के बाद जनसेवक जगमोहन सोरेन सस्पेंड

Public servant Jagmohan Soren suspended: जगन्नाथपुर प्रखंड कार्यालय में ड्यूटी के दौरान खुलेआम सिगरेट...

झारखंड के 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, 5 की मौत

Jharkhand Weather Update: झारखंड के 12 जिलों में मॉनसून का तांडव जारी है। मौसम...

रांची में प्रेम और श्रद्धा के साथ निकली घूरती रथ यात्रा, मौसीबाड़ी से वापसी पर भक्तों का जनसैलाब

Ranchi news: रांची के जगन्नाथपुर में रविवार को घूरती रथ यात्रा का भव्य आयोजन...

इमाम हुसैन की कुर्बानी की याद में रांची में मस्जिद जाफरिया से निकला जुलूस

Ranchi News: रांची में 10वीं मुहर्रम के मौके पर इमाम हुसैन और उनके 72...

खबरें और भी हैं...

ऑफिस में सिगरेट पीने का वीडियो वायरल होने के बाद जनसेवक जगमोहन सोरेन सस्पेंड

Public servant Jagmohan Soren suspended: जगन्नाथपुर प्रखंड कार्यालय में ड्यूटी के दौरान खुलेआम सिगरेट...

झारखंड के 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, 5 की मौत

Jharkhand Weather Update: झारखंड के 12 जिलों में मॉनसून का तांडव जारी है। मौसम...

रांची में प्रेम और श्रद्धा के साथ निकली घूरती रथ यात्रा, मौसीबाड़ी से वापसी पर भक्तों का जनसैलाब

Ranchi news: रांची के जगन्नाथपुर में रविवार को घूरती रथ यात्रा का भव्य आयोजन...