ममता सरकार के विधेयक को BJP का समर्थन

कोलकाता डॉक्टर से रेप और हत्या (Murder) के मामले से पूरा देश स्तब्ध है। इस तरह की जघन्य घटनाओं को रोकने के लिए सख्त से सख्त कानून बनाने की मांग हो रही है।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

BJP’s support to Mamata government’s bill: कोलकाता डॉक्टर से रेप और हत्या (Murder) के मामले से पूरा देश स्तब्ध है। इस तरह की जघन्य घटनाओं को रोकने के लिए सख्त से सख्त कानून बनाने की मांग हो रही है।

इस बीच ममता सरकार का सोमवार से विधानसभा का दो दिन का विशेष सत्र बुलाया गया है। इस विशेष सत्र में विधेयक पेश होगा, जिसमें दुष्कर्म (Rape) के दोषियों को 10 दिन के अंदर फांसी की सजा सुनिश्चित करने का प्रस्ताव है।

ममता सरकार के सूत्रों ने बताया कि प्रस्तावित विधेयक मंगलवार को पेश करने की संभावना है। मुख्य विपक्षी पार्टी BJP विधानसभा में ममता के विधेयक का समर्थन करेगी।

वहीं, बीजेपी का कहना है कि उनकी पार्टी बलात्कार के खिलाफ ममता सरकार के विधेयक का समर्थन करेगी। बीजेपी भाजपा नेता सुकांत मजूमदार ने कहा कि पार्टी ने फैसला किया है कि ममता के विधेयक का समर्थन करेगी। हालांकि, ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग को लेकर विधानसभा के अंदर भी प्रदर्शन जारी रहेगा।

बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने कुछ दिन पहले कहा था कि उनकी सरकार एंटी-रेप लॉ लाएगी, जिससे रेप के आरोपियों को दस दिन के भीतर मौत की सजा मिल सकेगी। बंगाल विधानसभा स्पीकर (Assembly Speaker) बिमान बनर्जी ने बताया कि यह बिल विधानसभा के विशेष सत्र के आखिरी दिन मंगलवार को पेश होकर उसी दिन चर्चा होकर पारित होगा।

Share This Article