रायपुर लोकसभा सीट पर बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी जीत

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Lok Sabha Election 2024: रायपुर लोकसभा सीट (Raipur Lok Sabha seat) पर बृजमोहन अग्रवाल ने बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के विकास उपाध्याय को पांच लाख 75 हजार वोट के बड़े अंतर से हराया है।

बृजमोहन अग्रवाल (Brijmohan Agarwal) को कुल 10 लाख 50 हजार 351 वोट मिले हैं। जबकि, विकास उपाध्याय को चार लाख 75 हजार 66 वोट हासिल हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि पिछले चुनाव में सुनील सोनी की जीत का रिकॉर्ड इस बार Brijmohan Agarwal ने तोड़ दिया है।

2019 में सुनील सोनी ने तीन लाख 48 हजार 238 वोटों से प्रमोद दुबे को हराया था। इस बार तीसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी ममता रानी हैं। वहीं, नोटा को करीब 4458 वोट मिले हैं।

Share This Article