भारत

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम दिल्ली एम्स में भर्ती

नई दिल्ली: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली में भर्ती कराया गया है।

एम्स सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राम रहीम को पेट में दर्द के चलते यहां भर्ती कराया गया है। यहां उनका एंडोस्कोपी कराया जाएगा और उपचार किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि आठ जून को राम रहीम कोरोना संक्रमित हो गए थे। जिसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बीते दिनों उन्होंने पेट दर्द को लेकर शिकायत की थी। जिसके बाद रोहतक में उपचार कराया गया था।

जहां डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली एम्स ले जाने की सलाह दी। जिसके बाद उन्हें आज दिल्ली एम्स लाया गया।

वह फिलहाल रोहतक की सुनारिया जेल में बंद थे। वो बलात्कार और पत्रकार की हत्या के मामले में सजा काट रहे हैं।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker