HomeUncategorizedआम लोगों की बढ़ी मुश्किल, लगातार चौथे महीने थोक महंगाई दर में...

आम लोगों की बढ़ी मुश्किल, लगातार चौथे महीने थोक महंगाई दर में इजाफा, 16 महीने का…

Published on

spot_img

Increase in Wholesale Inflation Rate: खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ने से जून में थोक मूल्य आधारित मुद्रास्फीति (Inflation ) की दर लगातार चौथे महीने बढ़कर 3.36 प्रतिशत पर पहुंच गई। यह 16 महीने का उच्चतम स्तर है। फरवरी 2023 में थोक महंगाई 3.85 प्रतिशत रही थी।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, कृषि से प्राप्त खाने-पीने की चीजों की थोक महंगाई (Wholesale Inflation) दर अगस्त 2023 के बाद पहली बार 10 प्रतिशत से ऊपर चली गई। लगातार तीसरे महीने बढ़ते हुए जून में यह 10.87 फीसदी रही।

इस श्रेणी में प्याज के दाम में जून 2023 के मुकाबले 93.35 प्रतिशत की भारी वृद्धि हुई। आलू के दाम 66.37 फीसदी और सब्जियों के 38.76 फीसदी बढ़े। फलों के दाम भी 10.14 प्रतिशत बढ़े। दालों की कीमतों में 21.64 प्रतिशत का इजाफा हुआ।

धान की थोक महंगाई दर 12 प्रतिशत से ज्यादा रही जबकि मोटे अनाज नौ प्रतिशत और गेहूं छह प्रतिशत से अधिक महंगा हुआ।

आंकड़ों के अनुसार, कच्चे तेल एवं प्राकृतिक गैस के दाम में एक साल पहले के मुकाबले 12.55 फीसदी की वृद्धि हुई। इसमें कच्चे तेल की कीमत 14 फीसदी से अधिक बढ़ी। खनिजों के दाम करीब 10 प्रतिशत बढ़े।

रसोई गैस जहां 1.49 प्रतिशत महंगी हुई है, वहीं Petrol की कीमत में 1.35 प्रतिशत और डीजल में 1.78 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है।

थोक मुद्रास्फीति के आंकड़ों में सबसे ज्यादा 64.23 फीसदी का भारांश विनिर्मित उत्पादों का है। इनकी महंगाई दर जून में 1.43 प्रतिशत रही।

मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में औसत थोक महंगाई दर 2.38 प्रतिशत रही। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह शून्य से 2.87 प्रतिशत नीचे थी।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...