Latest NewsUncategorized‘रेमल’ तूफान के कारण बंगाल के तटीय इलाकों में भारी तबाही, एक...

‘रेमल’ तूफान के कारण बंगाल के तटीय इलाकों में भारी तबाही, एक शख्स की मौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Remal Storm : रविवार की रात को बांग्लादेश (Bangladesh) से होकर चक्रवात ‘रेमल’ (Remal) पश्चिम बंगाल (West Bengal) में पहुंच गया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बंगाल के तटीय इलाकों में तूफान ने भारी तबाही मचाही, जिसके चलते कोलकाता (Kolkata) में एक शख्स की मौत (Death) भी हो गई।

पूर्वी भारत के इस राज्य के तीन तटीय जिलों में चक्रवात ने खासा असर दिखाया है। इसके चलते करीब 2 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है।

कोलकाता के एंटाली इलाके में मोहम्मद साजिद की कंक्रीट की एक छत गिरने से मौत हो गई। रात को करीब 9:30 बजे बांग्लादेश होते हुए चक्रवात बंगाल पहुंचा था। इसकी शुरुआती स्पीड 110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक थी, जो बाद में बढ़कर 135 किमी प्रति घंटा हो गई।

दक्षिण और उत्तर 24 परगना पर चक्रवात का कहर सबसे ज्यादा

चक्रवात का सबसे ज्यादा असर दक्षिण 24 परगना जिले में हुआ, जहां सागर द्वीप स्थित है।

चक्रवात ने बंगाल में सागर द्वीप और बांग्लादेश के खेपुपारा के बीच में मोंगला के पास से एंट्री ली। चक्रवात से दक्षिण और उत्तर 24 परगना पर चक्रवात का कहर सबसे ज्यादा दिखा है।

अब तक डायमंड हार्बर, सागर द्वीप, हिंगलाज, संदेशखाली जैसे इलाकों से नुकसान की खबरें आई हैं। उत्तर 24 परगना जिले के डीएम एसके द्विवेदी ने कहा, ‘मौतों की कोई रिपोर्ट नहीं है।

सिर्फ पेड़ और बिजली के खंभे ही गिरे हैं। कुछ घर भी गिरे हैं। पेड़ों को रास्ते से हटाने का काम भी शुरू हो गया है। जिले से 30 हजार लोगों को शिफ्ट किया गया है।’

उत्तर दक्षिण 24 परगना जिले के डीएम सुमित गुप्ता ने कहा, ‘करीब डेढ़ लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।

जिन इलाकों में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है, वे हैं- सागर, नामखाना, बसंती, कुलताली और गोसाबा।’ तटीय इलाकों में भारी बारिश भी हुई है। इसके चलते कुछ कच्चे घरों को नुकसान पहुंचा है।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव के आरोपों पर जदयू ने किया पलटवार

पटना : जदयू ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के इस आरोप पर पलटवार किया...

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अपने आवास पर इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को कराया भोजन

नई दिल्ली : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने शनिवार को नई दिल्ली...

सभी मतदान केन्द्रों, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर हो केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती : बाबूलाल मरांडी

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को अपने बयानों...

पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा- बदले की भावना से काम करती है सरकार

पटना : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने जेल से बाहर आते ही एक बार...

खबरें और भी हैं...