कुछ ही देर में शुरू होगी इंडिया गठबंधन की बैठक, सरकार बनाने की कोशिशों पर होगा मंथन

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

India Alliance Meeting will start Shortly : लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आने के बाद अपनी सरकार बनाने की कोशिश कर रही इंडिया गठबंधन की कुछ ही देर में महत्वपूर्ण बैठक शुरू होने वाली है। बैठक में शामिल होने के लिए इंडिया गठबंधन के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) के आवास पर पहुंच रहे हैं।

बताते चले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) और कल्पना सोरेन भी इस बैठक में शामिल हो रहे हैं।

दूसरी और एनडीए गठबंधन की बैठक समाप्त हो चुकी है। एनडीए गठबंधन की बैठक में NDA के नेता TDP चीफ चंद्रबाबू नायडू, जदयू नेता नीतीश कुमार और ललन सिंह, LJP नेता चिराग पासवान सहित BJP के अन्य शामिल हुए थे।

बैठक समाप्त होने के बाद सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज शाम 7:45 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) राष्ट्रपति भवन जाएंगे।

कयास लगाए जा रहे हैं कि इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के समक्ष प्रधानमंत्री Narendra Modi अपनी सरकार बनाने को लेकर प्रस्ताव रखेंगे।

Share This Article