आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के साथ गठबंधन हमेशा के लिए नहीं, केजरीवाल ने…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Arvind Kejriwal : एक मीडिया हाउस से बात करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने स्पष्ट किया है कि आम आदमी पार्टी (AAP) का कांग्रेस के साथ गठबंधन हमेशा के लिए नहीं है।

AAP और कांग्रेस दोनों पार्टियां सिर्फ इसलिए साथ आईं, ताकि BJP को हराया जा सके। केजरीवाल ने कहा कि 4 तारीख को बड़ा सरप्राइज मिलेगा और विपक्षी दलों के गठबंधन ‘INDIA’ लोकसभा चुनाव जीतेगा।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश को बचाना जरुरी है। जहां कही भी BJP को हराने के लिए गठबंधन की जरुरत थी वहां आप ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया और एक ही प्रत्याशी को उतारा गया।

पंजाब में बीजेपी का कोई वजूद नहीं है। आम आदमी पार्टी के मुखिया ने कहा कि वो डरेंगे नहीं और दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है।

Share This Article