फॉर्म-6 में बदलाव ‘अवैध’, निर्वाचन आयोग में मतभेद ‘बेहद गंभीर’: पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओपी रावत

पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओपी रावत ने मतदाता पंजीकरण फॉर्म-6 में किए गए बदलावों को गलत और अवैध बताया। साथ ही निर्वाचन आयोग के भीतर मतभेदों को गंभीर और दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओपी रावत ने बुधवार को कहा कि वैधानिक मतदाता पंजीकरण फॉर्म-6 में किए गए बदलाव ‘‘पूरी तरह गलत और अवैध’’ हैं तथा उन्होंने निर्वाचन आयोग के भीतर मतभेद सामने आने को ‘‘बेहद गंभीर’’ और ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ बताया। अंग्रेजी दैनिक ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ ने एक खबर दी है कि निर्वाचन आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने उनकी जानकारी के बिना जारी किए गए फैसलों और आदेशों पर बार-बार आपत्ति जतायी थी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।