Lockdown COVID-19 : देश में यहां 21 जून तक बढ़ा लॉकडाउन

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चेन्नई: तमिलनाडु सरकार ने राज्य में लॉकडाउन को कुछ और ढील के साथ 14 से 21 जून तक बढ़ाने की शुक्रवार को घोषणा की।

सरकार ने राज्य के उन 11 जिलों में लॉकडाउन में कम छूट की घोषणा की है जहां कोरोना के मामले अभी भी अधिक हैं।

तमिलनाडु में कोरोना की दूसरी लहर के कारण 10 मई को लॉकडाउन लगाया गया था और इसके बाद से इसे हर हफ्ते बढ़ाया गया।

राज्य में फिर से एक सप्ताह के लिये (14 से 21 जून तक) लॉकडाउन का विस्तार किया गया है।

मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने यहां बयान जारी कर कहा कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने और लोगों के मूल्यवान जीवन को बचाने के लिये जिलेवार स्थिति की समीक्षा के बाद स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विशेषज्ञों के साथ चर्चा के आधार पर लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

Share This Article