आतंकी हमलों का जवाब, बांदीपोरा में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को किया ढेर, एक की तलाश में ऑपरेशन जारी

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Terrorist Encounter : सोमवार को जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के बांदीपोरा में सेना ने एक आतंकी (Terrorist)  को ढेर कर दिया है।

सूत्रों का कहना है कि इलाके में कम से कम एक और आतंकी छिपा हुआ है। सेना का ऑपरेशन जारी है।

कश्मीर के बांदीपोरा (Bandipora) में सेना का यह ऐक्शन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) द्वारा जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति पर उच्च स्तरीय बैठक के एक दिन बाद आया है।

शाह ने शीर्ष अधिकारियों को जम्मू क्षेत्र में आतंकवाद पर ”कड़ा ऐक्शन” लेने का निर्देश दिया था।

दो सप्ताह में आतंकियों के चार हमले

गौरतलब है कि पिछले दो हफ्तों में आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के रियासी, कठुआ और डोडा जिलों में चार जगहों पर हमले किए, जिसमें एकCRPF जवान समेत 9 लोगों की मौत हो गई।

12 जून को कठुआ जिले में सुरक्षा बलों ने दो संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया था और उनके पास से भारी मात्रा में सेना और गोला-बारूद बरामद किया था।

रियासी आतंकी हमले की जांच करेगा NIA

उधर, गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर के रियासी आतंकी हमले का मामला राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंप दिया है। 9 जून को तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर आतंकी हमला हुआ था।

जिसमें आतंकियों ने पहले गोलीबारी की और फिर बेकाबू बस खाई में गिर गई थी। इसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी और 33 लोग घायल हो गए थे।

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का जम्मू दौरा

इस बीच, जम्मू क्षेत्र में हाल ही में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के लिए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान आज जम्मू का दौरा करेंगे।

उनके नगरोटा में व्हाइट नाइट कॉर्प्स मुख्यालय में एक बैठक करने की उम्मीद है, जहां उन्हें क्षेत्र की मौजूदा सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी जाएगी।

Share This Article