महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव में आक्रामक तरीके से करेंगे काम, NCP ने…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Maharashtra NCP President Sunil Tatkare’s reaction Came to Light : लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद राजनीति में चल रही सियासी हलचलों के दौरान अजीत पवार (Ajit Pawar) के घर हुई बैठक के बाद महाराष्ट्र NCP के अध्यक्ष सुनील तटकरे की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि आज कोर कमेटी की बैठक हुई।

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के मद्देनजर समीक्षा की गयी। इस चुनाव में पार्टी और महागठबंधन को कोई फायदा नहीं मिल सका। हम आगामी विधानसभा चुनाव में आक्रामक तरीके से काम करेंगे।

सुनील तटकरे ने कहा कि जानबूझकर अफवाह फैलाई जा रही है कि विधायक संपर्क में हैं। राष्ट्रवादी पार्टी के विधायक एक टीम के साथ हैं।

चुनाव के दौरान इस तरह से अफवाहें और झूठे Video भी प्रसारित किए गए। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर महागठबंधन के नेता एकजुट होकर फैसला लेंगे। आज शाम को हमारे विधायकों के साथ भी बैठक है।

केवल एक सीट पर मिली जीत

बताते चलें इस बार के लोकसभा चुनाव में अजित पवार की पार्टी ने बीजेपी और शिवसेना के साथ मिलकर चुनाव लड़ा। लेकिन तीनों ही दलों को कुछ खास फायदा नहीं हुआ।

सबसे बड़ा झटका अजित पवार को लगा। उनकी पार्टी चार सीटों पर लड़ी और सिर्फ एक सीट ही जीत पाई। रायगढ़ सीट से सिर्फ सुनील तटकरे ही जीत सके। बाकी तीनों सीटों पर पार्टी को हार का सामना करना पड़ा।

बारामती Lok Sabha Seat जिसका चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा रही, यहां से अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार चुनाव हार गईं। अजित पवार की चचेरी बहन सुप्रिया सुले यहां से लगातार चौथी बार जीतने में कामयाब रहीं।

सहयोगी दलों के आंकड़ों पर गौर करें तो BJP महाराष्ट्र में दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सकी और उसे नौ सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। CM एकनाथ शिंदे की शिवसेना को सात सीटें मिलीं।

Share This Article