महेंद्र भट्ट बने Uttarakhand भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, मदन कौशिक हटाए गए

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देहरादून: Mahendra Bhatt उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे। भट्ट ने Madan Kaushik का स्थान लिया है।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने महेंद्र भट्ट को Uttarakhand भाजपा का अध्यक्ष बनाने का पत्र जारी किया है। पत्र में लिखा है- भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत Prakash Nadda ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

 

महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड BJP का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने संबंधी Arun Singh से पत्र की प्रतिलिपि भाजपा प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड, प्रदेश महामंत्री संगठन उत्तराखंड को भेजी गई है।

Mahendra Bhatt दो बार के बदरीनाथ विधानसभा सीट से विधायक (MLA) रह चुके हैं। संगठन में Bhatt की अच्छी-खासी पैठ है। भाजपा हाईकमान ने गढ़वाल और कुमाऊं का समीकरण देखते हुए महेंद्र भट्ट को Uttarakhand भाजपा अध्यक्ष की कमान दी है।

कौन हैं महेंद्र भट्ट :

महेंद्र भट्ट के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर उनके गृह जनपद चमोली में खुशी की लहर है। पूर्व बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट 2022 विधानसभा चुनावों में Congress के राजेंद्र भंडारी से 2047 मतों से पराजित हुए थे।

महेंद्र भट्ट पूर्व में BJP युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। चमोली की नंदप्रयाग विधानसभा सीट से वो विधायक रह चुके हैं। महेंद्र भट्ट, Chamoli में पोखरी विकासखंड के ब्राह्मणथाला गांव के निवासी हैं।

Share This Article