राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सिन्हा को समर्थन देगी AAP

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) ने विपक्ष की ओर घोषित राष्ट्रपति पद (Presidency) के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को समर्थन देने का ऐलान किया है।

इस बात की सूचना आप नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार एक प्रेसवार्ता के दौरान दी।

सिंह ने कहा कि आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में आज पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक हुई।

इस बैठक में राष्ट्रपति पद के चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिसके बाद विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को समर्थन देने का निर्णय लिया गया।

AAP के सारे सांसद और विधायक यशवंत सिन्हा को देंगे वोट

सिंह ने कहा कि हम BJP के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का भी सम्मान करते हैं लेकिन इस चुनाव में हम लोग विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को समर्थन देंगे।

आम आदमी पार्टी (AAP) के सारे सांसद और विधायक 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति पद (Presidency) के चुनाव में अपना वोट यशवंत सिन्हा को देंगे।

Share This Article