What's Hot

    आतंकी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा, अल-बद्र का हवाला संचालक दिल्ली में गिरफ्तार

    अगस्त 19, 2022

    सुप्रीम कोर्ट ने जामनगर में ग्रीन्स जूलॉजिकल रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर के खिलाफ जनहित याचिका खारिज की

    अगस्त 19, 2022

    जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने कहा- उमर फारूक नजरबंद नहीं हैं

    अगस्त 19, 2022
    Facebook Twitter Instagram
    BREAKING NEWS
    • आतंकी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा, अल-बद्र का हवाला संचालक दिल्ली में गिरफ्तार
    • सुप्रीम कोर्ट ने जामनगर में ग्रीन्स जूलॉजिकल रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर के खिलाफ जनहित याचिका खारिज की
    • जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने कहा- उमर फारूक नजरबंद नहीं हैं
    • 2024 का लोकसभा चुनाव मोदी बनाम केजरीवाल होगा: AAP
    • लालू प्रसाद के दामाद, पार्टी कार्यकर्ता चला रहे सरकार, नीतीश लाचार: सुशील मोदी
    • सरकार चाहती है कि सार्वजनिक क्षेत्र में सिर्फ एक बैंक रह जाए: जयराम रमेश
    • AstraZeneca को भारत में मिली स्तन कैंसर की दवा की मंजूरी
    • शेयर बाजार में तेजी पर विराम, सेंसेक्स 652 अंक टूटकर 60,000 अंक से नीचे उतरा
    शनिवार, अगस्त 20
    News Aroma
    • भारत
    • झारखंड
    • बिहार
    • विदेश
    • करियर
    • मनोरंजन
    • जॉब्स
    • ऑटो
    • हेल्थ
    • खेल
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफस्टाइल
    • अजब गज़ब
    • क्राइम
    News Aroma
    Home»भारत»कांग्रेस का महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन, राहुल, प्रियंका सहित कांग्रेस के कई नेता पुलिस हिरासत में
    भारत

    कांग्रेस का महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन, राहुल, प्रियंका सहित कांग्रेस के कई नेता पुलिस हिरासत में

    इस बीच, बिना इजाजत प्रदर्शन का हिस्सा बनने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रिंयका गांधी समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया है
    News Aroma OnlineBy News Aroma Onlineअगस्त 5, 2022कोई टिप्पणी नहीं4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Congresss
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

    नई दिल्ली: कांग्रेस ने राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को महंगाई, बेरोजगारी, GST और अग्निपथ योजना के खिलाफ संसद से लेकर राष्ट्रपति भवन (President’s House) तक विरोध प्रदर्शन किया।

    पार्टी के तमाम बड़े नेता काले कपड़ों में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन (Protest) में नजर आए।

    इस बीच, बिना इजाजत प्रदर्शन का हिस्सा बनने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव Priyanka Gandhi समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया है।

    कांग्रेस आज देशभर में केन्द्र की मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रही है।

    विजय चौक पर हमें पुलिस वैन में भर दिया गया

    दिल्ली में भी पार्टी ने संसद भवन से राष्ट्रपति भवन तक और प्रधानमंत्री आवास पर प्रदर्शन करने का फैसला किया था।

    हालांकि पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी और बड़ी संख्या में प्रदर्शन स्थलों और कांग्रेस मुख्यालय के बाहर Police Force की तैनाती की थी। इसके बावजूद कांग्रेस ने प्रदर्शन जारी रखने का फैसला किया था।

    आज सुबह संसद भवन में पार्टी सांसद काले कपड़ों में नजर आए। उन्होंने संसद भवन के मुख्य गेट पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। स्वयं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सांसदों के प्रदर्शन का नेतृत्व किया।

    पार्टी नेता जयराम रमेश ने Tweet कर कहा कि आज एक बार फिर कांग्रेस सांसदों को महंगाई, बेरोजगारी और जीएसटी के खिलाफ प्रदर्शन करने के लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित कर दिया गया।

    विजय चौक पर हमें पुलिस वैन में भर दिया गया। एक चीज साफ है, जो डरते हैं वही डराने का प्रयास करते हैं।

    एक अन्य नेता Rajiv Shukla ने कहा कि हम राष्ट्रपति भवन तक मार्च करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन पुलिस ने हमें रोक दिया।

    उनका कहना है कि सीआरपीसी की धारा 144 लगाई गई है और वे हमें विरोध करने की अनुमति नहीं दे रहे हैं।

    सभी सांसद खुद को गिरफ्तारी के लिए पेश करेंगे। हम आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। हम लोगों के मुद्दों के लिए लड़ रहे हैं।

    पूर्व केन्द्रीय मंत्री P Chidambaram ने कहा कि कांग्रेस का विरोध महंगाई और अग्निपथ को लेकर है। महंगाई सभी को प्रभावित करती है।

    केसी वेणुगोपाल को एक पत्र भेजा गया

    एक राजनीतिक दल और निर्वाचित प्रतिनिधियों के रूप में हम लोगों के बोझ और भय की शिकायतों को आवाज देने को मजबूर हैं। हम यही कर रहे हैं।

    पार्टी मुख्यालय में प्रदर्शन का नेतृत्व करती हुई प्रियंका गांधी ने कहा कि देश में महंगाई सीमा से पार जा चुकी है। सरकार को इस बारे में कुछ करना चाहिए। पार्टी इसी लिए लड़ाई लड़ रही है।

    उल्लेखनीय है कि गुरुवार को कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री आवास और संसद तक एक रैली निकालने की मांग नई दिल्ली जिला पुलिस से की गई थी।

    इसके जवाब में नई दिल्ली जिला DCP Amrita Gugloth की तरफ से केसी वेणुगोपाल को एक पत्र भेजा गया था।

    नेताओं और कार्यकर्ताओं को ले सकती है पुलिस हिरासत में

    इसमें बताया गया था कि नई दिल्ली इलाके में प्रदर्शन की अनुमति नहीं है। यहां पर धारा 144 लगी हुई है।

    नई दिल्ली में केवल जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया जा सकता है, लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कांग्रेस मुख्यालय पर जुट रहे हैं।

    इसे ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस की तरफ से पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। नई दिल्ली जिला पुलिस के अलावा अतिरिक्त पुलिस बल एवं अन्य जिलों से भी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।

    पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि अगर कोई भी Section 144 का उल्लंघन करता है तो उसे हिरासत में लिया जाए।

    सूत्रों ने बताया कि अकबर रोड से आगे निकलते ही इन नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत में ले सकती है।

    उन्हें हिरासत में लेने के बाद संसद मार्ग, मंदिर मार्ग और तुगलक रोड थाने में रखा जा सकता है। अगर इस दौरान उपद्रव हुआ तो पुलिस कानूनी कार्रवाई भी कर सकती है।

    Bharat News breaking news GST hindi news india news India News In Hindi India Story Latest Hindi News Latest India News Latest National News Media News National Headlines national news National News In Hindi NationalNews भारत की ताजा ख़बरें President's House Priyanka Gandhi Protesters अग्निपथ योजना इंडिया न्यूज़ देश की ताज़ा ख़बरें नई दिल्ली नेशनल न्यूज़ न्यूज़ भारत बेरोजगारी महंगाई हिंदी समाचार
    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • भारत
    • झारखंड
    • बिहार
    • विदेश
    • करियर
    • मनोरंजन
    • जॉब्स
    • ऑटो
    • हेल्थ
    • खेल
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफस्टाइल
    • अजब गज़ब
    • क्राइम
    © 2022 News Aroma Media. Designed by News Aroma.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.