National News: उम्मीद है द्रमुक परिसीमन मुद्दे पर भाजपा के साथ नहीं जाएगी, द्रविड़ विचारधारा को तरजीह देगी: विश्वम

News Aroma Desk
2 Min Read
National News: उम्मीद है द्रमुक परिसीमन मुद्दे पर भाजपा के साथ नहीं जाएगी, द्रविड़ विचारधारा को तरजीह देगी: विश्वम
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

National News: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की केरलम इकाई के सचिव बिनॉय विश्वम ने रविवार को उम्मीद जताई कि द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) राजनीतिक नफा-नुकसान से ऊपर अपनी विचारधारा को प्राथमिकता देगी।

विश्वम का बयान ऐसे समय आया है जब संसद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित परिसीमन विधेयक के खिलाफ समर्थन जुटाने के लिए कांग्रेस नीत विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं ने द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन से संपर्क किया है।

“पार्टी के नेताओं के साथ अपनी जान-पहचान के आधार पर…”

विश्वम ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ इस नाजुक मोड़ पर, मुझे उम्मीद है कि वे भावनाओं के बजाय विचारधारा को कायम रखेंगे।’’ भाकपा नेता ने कहा कि स्टालिन नीत द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) एक ऐसी पार्टी है जो संघवाद और द्रविड़ विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पार्टी के नेताओं के साथ अपनी जान-पहचान के आधार पर उन्हें लगता है कि ‘‘उनके लिए भाजपा के साथ गठबंधन करना मुश्किल होगा, क्योंकि भाजपा ‘आर्य नस्लीय गौरव’ से प्रेरित है।’’

विश्वम ने फेसबुक पर किये एक अलग पोस्ट में कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अतीत में भाजपा का लगातार विरोध करने वाली द्रमुक अब अपना राजनीतिक रुख बदलती हुई प्रतीत हो रही है।
उनका इशारा द्रमुक द्वारा पूर्व में परिसीमन विधेयक का किये गए विरोध की ओर था जो (द्रमुक) अब इसके समर्थन में आ गई है। विश्वम ने कहा कि अगर द्रमुक खुद को भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की राजनीति के साथ जोड़ लेती है, तो यह बेहद अप्रिय घटनाक्रम होगा।

 

 

Share This Article