देह व्यापार के जाल में फंसाकर वसूली करने वाले दो भाई गिरफ्तार

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: Sex के जाल में फंसाकर जबरन वसूली करने वाले गिरोह के दो कथित सदस्यों को पुलिस ने उत्तर प्रदेश और राजस्थान (Uttar Pradesh and Rajasthan) से गिरफ्तार किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक ‘सेक्सटॉर्शन’ (Sextortion) गिरोह के इन सदस्यों की गिरफ्तारी एक व्यक्ति की शिकायत के बाद की गई। व्यक्ति ने आरोप लगाया था कि उन्होंने (आरोपियों ने)उससे 12,42,850 रुपये जबरन वसूली की थी।

पुलिस ने पहले इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया था, लेकिन दो सदस्य अहमद खान और आमिर खान फरार चल रहे थे।

फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को बनाते थे निशाना

पुलिस उपायुक्त (अपराध) Amit Goyal ने कहा कि उन्हें बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश और राजस्थान से पकड़ा गया।

पुलिस उपायुक्त के मुताबिक गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी सगे भाई हैं और एक Sextortion Gang के सदस्य हैं, जिसने 100 से अधिक लोगों को निशाना बनाया है।

आरोपी सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं के फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को निशाना बनाते थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी इन फर्जी प्रोफाइल से ‘फ्रेंड रिक्वेस्ट’ (“Friend Request”) भेजकर लोगों को सेक्स के जाल में फंसाकर उगाही करते थे।

Share This Article