नक्सलियों ने BSF के रिटायर्ड जवान को उतारा मौत के घाट, मुखबारी का आरोप…

गुरुवार की रात को नक्सलियों ने बीएसएफ के एक रिटायर्ड जवान सुखलाल पूर्ति की हत्या उस पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए कर दी।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चक्रधरपुर : गुरुवार की रात को नक्सलियों ने BSF के एक रिटायर्ड जवान सुखलाल पूर्ति की हत्या उस पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए कर दी। घटना पश्चिमी सिंहभूम जिला के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के काशीजोड़ा में हुई।

घटना के बाद सुखलाल पूर्ति के पुत्र ने इसकी सूचना पुलिस को दी। देर रात होने पर पुत्र शव को सड़क से उठाकर घर ले आया। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण शुक्रवार की सुबह तक पुलिस घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकी थी।

गोइलकेरा थाना प्रभारी राहुल कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि पुलिस घटनास्थल पर जा रही है।

घर से कुछ दूर रख दी डेड बॉडी

बताया जाता है कि मृतक जवान काशीजोड़ा गांव में खेती करता था। वह दुकान भी चलाता था। रात में कुछ नक्सली उसके घर पहुंचे। बाहर निकलने की आवाज देने पर सुखलाल पूर्ति घर से बाहर निकले तो गोली मार दी।

इसके बाद शव को घर से कुछ दूर ले जाकर रख दिया। नक्सलियों ने कुछ पर्चे भी छोड़े हैं, जिसमें पुलिस मुखबिरी करने के अंजाम की बात लिखी है।

 

Share This Article