कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति के घर पर एनसीबी का छापा

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: मनोरंजन उद्योग में अपनी जांच जारी रखते हुए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शनिवार को कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया के घरों पर छापे मारे।

एनसीबी की टीमें अंधेरी, लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स और वर्सोवा क्षेत्रों में उनके घरों में तलाशी ले रहीं थीं। इस मामले में विस्तृत जानकारी आना अभी बाकी है।

यह कार्रवाई बॉलीवुड-ड्रग्स माफिया के बीच चल रही सांठगांठ का हिस्सा है, जिसको सामने लाने के लिए एनसीबी पिछले तीन महीनों से कोशिश कर रही है।

यह मामला अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद शुरू हुआ जब 14 जून को वे बांद्रा में अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे।

सितंबर से अब तक, एनसीबी ने 20 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री और सुशांत के लिव-इन पार्टनर रिया चक्रवर्ती शामिल हैं, जो अब जमानत पर बाहर हैं।

इसके अलावा उनके भाई शोविक, फिल्म उद्योग से संबंधित कई लोग, ड्रग फाइनेंसर, सप्लायर आदि शामिल हैं।

Share This Article