एनसीएल में मनाया गया विश्व कार्यस्थल सुरक्षा और स्वास्थ्य दिवस

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : एनसीएल ने मंगलवार को विश्व कार्यस्थल सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस मनाया। यह दिवस विश्वभर में कार्यस्थलों पर व्यावसायिक दुर्घटनाओं और बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस वर्ष यह दिवस आइए एक स्वस्थ मनोसामाजिक कार्य वातावरण सुनिश्चित करें की थीम पर मनाया गया ।
एनसीएल मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में निदेशक (वित्त) रजनीश नारायण, निदेशक (तकनीकी) आशुतोष द्विवेदी, जेसीसी सदस्य, सीएमओएआई महासचिव, महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्ष और अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ खनिक प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर तथा सुरक्षा ध्वज फहराकर किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन, कोल इंडिया बी साईराम के संदेश का वाचन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महाप्रबंधक (सुरक्षा और बचाव) की ओर से उपस्थित जनों को कार्यस्थल पर स्वयं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के साथ-साथ मशीनों एवं संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए शून्य क्षति दक्षता प्राप्त करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर एनसीएल की समस्त परियोजनाओं और इकाइयों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।