अनंत अंबानी की दरियाई घोड़ों को लेकर कोलंबिया से अपील, वनतारा में रखने का दिया प्रस्ताव

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: अनंत मुकेश अंबानी ने कोलंबिया से 80 दरियाई घोड़ों को मारने की योजना को स्थगित करने की अपील की है। इसके बजाय, उन्होंने इन जानवरों को भारत में अपनी वन्यजीव सुविधा ‘वनतारा’ में स्थानांतरित करने की अनुमति मांगी है। उन्होंने इस पूरे अभियान के वित्तपोषण और क्रियान्वयन की पेशकश भी की है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक और वनतारा के संस्थापक अंबानी ने कोलंबिया की पर्यावरण मंत्री आइरीन वेलेज टोरेस को लिखे एक पत्र में मैग्डेलेना नदी घाटी से गुजरात के जामनगर तक इन दरियाई घोड़ों (हिप्पोपोटामस) के वैज्ञानिकों की अगुवाई में स्थानांतरण का प्रस्ताव दिया है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।