


नयी दिल्ली : भीषण गर्मी और लू की बढ़ती आवृत्ति और तीव्रता के कारण कमजोर वर्गों पर पड़ने वाले असमान प्रभाव की ओर इशारा करते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मंगलवार को 21 राज्यों और दिल्ली से कमजोर आबादी के बचाव के लिए अग्रिम कदम उठाने को कहा।
एनएचआरसी ने एक बयान में कहा कि बुजुर्ग, बच्चे और नवजात शिशु अत्यधिक गर्मी के स्वास्थ्य संबंधी प्रभावों के प्रति विशेष रूप से संवेदनशील होते हैं। इसके अलावा, लू के कारण आजीविका का नुकसान हो सकता है और आग लगने की दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है।





