नीट, जेईई पर आधारित दाखिलों में बोर्ड परीक्षा के अंकों को मिल सकता है 50 प्रतिशत भारांक

नीट और जेईई जैसी प्रवेश परीक्षाओं में बोर्ड परीक्षाओं के अंकों को 50 प्रतिशत तक भारांक देने पर विचार, जिससे परीक्षा दबाव कम कर संतुलित मूल्यांकन प्रणाली लागू करने उद्देश्य

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: नीट और जेईई जैसी प्रवेश परीक्षाओं के अंकों के आधार पर होने वाले महत्वपूर्ण दाखिलों में भविष्य में बोर्ड परीक्षाओं के अंकों को 50 प्रतिशत तक भारांक दिया जा सकता है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। इस संभावना पर इसलिए विचार किया जा रहा है ताकि किसी एक परीक्षा पर अत्यधिक निर्भरता और उससे जुड़े दबाव को कम किया जा सके, चाहे वह मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा हो या बोर्ड परीक्षा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।