श्री श्याम मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन, चंद्र प्रकाश बागला पुनः अध्यक्ष चुने गए

रांची में श्री श्याम मण्डल की 2026-28 कार्यकारिणी समिति का सर्वसम्मति से गठन हुआ, जिसमें अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश बागला सहित नए पदाधिकारियों की घोषणा श्याम मंदिर सभागार में की गई।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: श्री श्याम मण्डल के सत्र 2026-28 के लिए नई कार्यकारिणी समिति का चुनाव संपन्न हो गया है। अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर के सभागार में आयोजित कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों और सदस्यों के नामों की घोषणा की गई। बैठक की शुरुआत करते हुए अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश बागला ने सभी सदस्यों का स्वागत किया और कहा कि श्याम प्रभु की कृपा से संस्था धर्म प्रचार और मानव सेवा के कार्यों को और आगे ले जाएगी। बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों को निर्वाचित घोषित किया गया। जिसमें अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश बागला, उपाध्यक्ष मनोज सिंघानिया, मंत्री धीरज बंका और उपमंत्री जितेश अग्रवाल को चुना गया है। वहीं कोषाध्यक्क्ष राजेश सारस्वत, प्रचार मंत्री नितेश लाखोटिया, पूजा जागरण मंत्री विवेक ढांढनीया, श्रृंगार मंत्री मनोज ढनढनिया चुने गए है। इसके अलावा अंकेक्षक ज्योति पोद्दार, मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार के अलावा कार्यकारिणी सदस्य ज्ञान प्रकाश बागला, प्रमोद बगरडीया, अजय शंकर साबू, नितेश केजरीवाल, अशोक धानुका और अमित जालान चुने गए हैं। स्थाई आमंत्रित सदस्यों में प्रमोद सारस्वत (लल्लू), अरुण धानुका, गौरव परसरामपुरिया, विकाश पाडिया, अभिषेक डालमिया और प्रदीप अग्रवाल शामिल है। बैठक के समापन पर नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष मनोज सिंघानिया ने उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन दिया।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।