राष्ट्रपति मुर्मू ने बेंगलुरु खदान हादसे में आठ मजदूरों की मौत पर जताया शोक

बेंगलुरु के पत्थर खदान हादसे में आठ श्रमिकों की मौत पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गहरा शोक व्यक्त किया और शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना जताई, जिनमें अधिकांश बिहार के निवासी थे।

0 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को कर्नाटक के बेंगलुरु में पत्थर की खदान में हुए हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया और शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। बेंगलुरु दक्षिण तालुक में बृहस्पतिवार को पत्थर की एक खदान में विशाल चट्टान गिरने से आठ श्रमिकों की मौत हो गई जिनमें अधिकतर बिहार के निवासी थे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।