नेतरहाट में निःशुल्क होम्योपैथिक शिविर, सैकड़ों मरीजों ने ली स्वास्थ्य सेवा का लाभ

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

महुआडांड़ ;  महुआडांड़ स्वास्थ्य सेवाओं को सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार को नेतरहाट पंचायत भवन परिसर में एक दिवसीय निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का संचालन गढ़वा के अनुभवी चिकित्सक डॉ. कृष्ण बिहारी, डीएचएमएस के नेतृत्व में किया गया। नेतरहाट और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। चिकित्सक ने बुखार, जोड़ों का दर्द, पेट और त्वचा रोग से पीड़ित मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। जांच के बाद सभी को निःशुल्क दवाएं भी दी गईं। शिविर में सैकड़ों मरीजों ने लाभ उठाया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व पंचायत समिति सदस्य अजय प्रसाद की अहम भूमिका रही। उन्होंने व्यवस्था और प्रचार में सहयोग किया।

थाना प्रभारी ने कहा

शिविर में पहुंचे नेतरहाट थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने कहा ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर ग्रामीणों के लिए बहुत जरूरी हैं। यहां के लोगों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। डॉ. कृष्ण बिहारी और समाजसेवियों की यह पहल सराहनीय है। प्रशासन की ओर से भविष्य में भी इस तरह के आयोजन में हर संभव सहयोग किया जाएगा।ग्रामीणों ने भी आयोजन की सराहना की और समय-समय पर ऐसे शिविर लगवाने की मांग की।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।