जामडीह में अस्पताल बनाने की मांग, मुखिया अमृता देवी के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने एसडीओ को सौंपा आवेदन

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

महुआडांड़, लातेहार ; ओरसा पंचायत के ग्राम जामडीह में स्वीकृत स्वास्थ्य केंद्र को दूसरे गांव में बनाए जाने के विरोध में सैकड़ों ग्रामीणों ने सोमवार को महुआडांड़ प्रखंड कार्यालय पहुंचकर अनुमंडल पदाधिकारी सुलेमान मुंडारी को आवेदन सौंपा। आवेदन ओरसा पंचायत की मुखिया अमृता देवी के नेतृत्व में दिया गया।ग्रामीणों ने बताया कि जामडीह गांव के लिए 31.12.2025 को ग्राम सभा कर खाता संख्या-200, प्लॉट संख्या-1904, रकबा-0.40 एकड़ सरकारी जमीन पर स्वास्थ्य केंद्र भवन बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया था। संवेदक द्वारा वहां नींव गड्ढा और बोरिंग का काम भी शुरू कर दिया गया था। लेकिन अब बिना ग्राम सभा की अनुमति के इस स्वास्थ्य केंद्र को जामडीह से करीब 30 किमी दूर चैनपुर पंचायत के ग्राम सेमरबुढनी में बनाया जा रहा है।

मुखिया अमृता देवी ने कहा

मुखिया अमृता देवी ने कहा, जामडीह, और आसपास के गांवों की आबादी के लिए स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत हुआ था। पहाड़ी और जंगली क्षेत्र में रहने वाले लोगों को इलाज के लिए इतनी दूर जाना संभव नहीं है। ग्राम सभा को दरकिनार कर योजना को दूसरे गांव में शिफ्ट करना ग्रामीणों के साथ अन्याय है।ग्रामीणों ने एसडीओ सुलेमान मुंडारी से मांग की कि सेमरबुढनी में हो रहे निर्माण कार्य को तत्काल रोका जाए, मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और दोषियों पर कार्रवाई हो। साथ ही स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण जामडीह में ही कराया जाए।एसडीओ सुलेमान मुंडारी ने आवेदन लेकर जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।