पहले जैसी नहीं रही कांग्रेस और उसकी सोचः RPN सिंह

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसकी सोच पहले जैसी नहीं रह गई है।

भाजपा मुख्यालय में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करने के बाद आरपीएन सिंह ने कहा कि 32 सालों तक वे एक पार्टी में ईमानदारी से रहे और बड़ी लगन से मेहनत की।

परन्तु जिस पार्टी में इतने साल वे रहे अब वो पहले जैसी नहीं रह गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोच भी पहले से बदल गई है।

उन्होंने कहा कि तमाम लोग उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिये कहते थे, किंतु आज वह शामिल हुए हैं।

सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र निर्माण और उनके सपनों को पूरा करने के लिए उन्हें जो भी दायित्व दिया जाएगा उसे अवश्य पूरा करेंगे।

इससे पहले, भाजपा मुख्यालय में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, केंद्रीय मंत्री व उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर की उपस्थिति में आरपीएन सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।

केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा ने उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और प्राथमिक सदस्यता की पर्ची देकर उनका स्वागत किया।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी में आरपीएन का स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से पूर्वांचल समेत पूरे प्रदेश में भाजपा को मजबूती मिलेगी।

सिंह ने भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात भी की।

Share This Article