दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल Corona संक्रमित

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। यह जानकारी खुद उन्होंने बुधवार को ट्वीट कर दी।

गोयल ने कहा कि उनकी कोविट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनको कोरोना के हल्के लक्षण हैं।

घर में आइसोलेट हैं। उन्होंने कहा कि जो भी लोग बीते दिनों उनके संपर्क में आए हैं, वह कोविड टेस्ट करा लें। गोयल शाहदरा सीट से विधायक हैं।

दिल्ली में कोरोना डरावनी रफ्तार से बढ़ रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। राजधानी दिल्ली में मंगलवार को कोरोना से 21259 लोग संक्रमित हुए थे। 23 लोगों की मौत हो गई थी।

Share This Article