बिहार में भाजपा कोटे से सम्राट और विजय सिन्हा बन सकते है उप मुख्यमंत्री!

बिहार में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के रविवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद महागठबंधन की सरकार गिर गई है। इसके बाद नई सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bihar New Government: बिहार में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के रविवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद महागठबंधन की सरकार गिर गई है। इसके बाद नई सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है।

बिहार (Bihar ) में अब फिर से नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA की सरकार बनेगी।

नीतीश कुमार 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे

नीतीश कुमार 9वीं बार जहां बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे, वहीं भाजपा की ओर से दो उप मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे।

इधर, BJP विधायक दल की बैठक में विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी और उप नेता विजय कुमार सिन्हा के बनाए जाने के बाद तय माना जा रहा है कि BJP कोटे से सम्राट और विजय सिन्हा उप मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे।

इस संबंध में सिन्हा ने सिर्फ इतना कहा कि अभी मुख्यमंत्री आवास (Chief Minister’s residence) जा रहे हैं, उसके बाद कुछ कहेंगे।

इधर, रविवार की शाम ही शपथ ग्रहण समारोह होने की संभावना है।

Share This Article