जमशेदपुर MGM अस्पताल में टीकाकरण के बाद नवजात की मौत, परिजनों का हंगामा; लापरवाही का आरोप

जमशेदपुर के MGM अस्पताल में टीकाकरण के बाद नवजात की मौत पर परिजनों का हंगामा, स्वास्थ्यकर्मियों पर लापरवाही और गलत दवा देने का गंभीर आरोप लगाया गया।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Newborn Death : जमशेदपुर के MGM अस्पताल में टीकाकरण के बाद एक नवजात शिशु की मौत से सोमवार को अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बन गया। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और स्वास्थ्यकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया।

जानकारी के अनुसार, मानगो के गुरुद्वारा रोड निवासी एक महिला ने हाल ही में MGM अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। परिजनों का कहना है कि प्रसव के बाद मां और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ थे और अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घर लौट गए थे। सोमवार को नियमित टीकाकरण के लिए परिजन बच्चे को दोबारा अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

परिजनों के मुताबिक, टीकाकरण के बाद घर पहुंचते ही नवजात की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। आरोप है कि बच्चे के हाथ-पैर अकड़ने लगे और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए परिजन बच्चे का शव लेकर अस्पताल पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दावा किया कि बच्चे को गलत या एक्सपायरी दवा दी गई, जिसके कारण उसकी मौत हुई। उन्होंने संबंधित स्वास्थ्यकर्मी को निलंबित करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराने की कोशिश की। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। अधिकारियों का कहना है कि नवजात की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और चिकित्सकीय जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।