पटना में ATM के अंदर खुला ‘सैलून’, वायरल VIDEO ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

पटना के दानापुर में बंद पड़े ATM बूथ को कथित तौर पर एसी सैलून में बदलने का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Patna ATM Salon : दानापुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बंद पड़े ATM बूथ को कथित तौर पर ‘एसी सैलून’ में बदल दिया गया। यह अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ATM बूथ के अंदर एक कुर्सी, बड़ा शीशा और सैलून का पूरा सामान लगाया गया है। जहां कभी लोग पैसे निकालने पहुंचते थे, वहां अब बाल कटाने और दाढ़ी बनवाने का काम हो रहा है। वीडियो में ग्राहक आराम से एसी का आनंद लेते हुए हेयरकट और शेविंग करवाते दिखाई दे रहे हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, संबंधित ATM लंबे समय से बंद पड़ा था। दावा किया जा रहा है कि खाली बूथ और उसमें लगे एसी का फायदा उठाकर वहां सैलून शुरू कर दिया गया। हालांकि यह व्यवस्था किसी आधिकारिक अनुमति से की गई है या अवैध कब्जे का मामला है, इसकी अब तक पुष्टि नहीं हो सकी है।

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कई यूजर्स इसे ‘जुगाड़ टेक्नोलॉजी’ का नया उदाहरण बता रहे हैं, जबकि कुछ लोगों ने इसे “डिजिटल इंडिया का नया सैलून मॉडल” कहकर मजेदार टिप्पणियां की हैं।

फिलहाल, मामले को लेकर बैंक प्रबंधन या स्थानीय प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।