
रांची : रांची के डोरंडा से एक दुखद खबर सामने आई है। डोरंडा के काली मंदिर रोड स्थित एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के मुताबिक, सुबह पति से वीडियो कॉल और चैट के बाद महिला ने आत्महत्या का कदम उठाया। महिला का नाम सुमन बताया जा रहा है। सुमन की इसी वर्ष शादी हुई थी और उसके पति बेंगलुरु में काम करते हैं। शुक्रवार सुबह ही उसने अपने पिता से फोन पर बात की थी, लेकिन उसके बाद काफी देर तक कमरे के अंदर से कोई हलचल नहीं मिली। घरवालों ने दरवाजा खटखटाया।
फिर अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर घरवालों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो पाया कि शव फंदे से लटका हुआ था। परिजनों ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा। परिवार में शोक का माहौल है। डोरंडा पुलिस ने महिला का मोबाइल जब्त कर लिया है और मामले की आगे की जांच में जुटी है।

