दुमका पुलिस ने दो साल से फरार हत्यारे को किया गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: हत्या के फरार आरोपित को काठीकुंड थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपित मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जामकांदर गांव निवासी जीपीराम मरांडी है।

जानकारी के अनुसार जमीन विवाद में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जामकांदर गांव निवासी 60 वर्षीय बलिया मुर्मू की हत्या कर साक्ष्य छुपाने को लेकर मुफस्सिल थाना और काठीकुंड थाना क्षेत्र के सीमा पर ब्रह्मनी नदी के किनारे कुदालझोला गांव के समीप शव को दफना दिया था।

मामले में पुलिस मृतक के भतीजा मंगल मुर्मू की लिखित शिकायत पर नामजद आरोपित जीपीराम मरांडी, जेकेस मरांडी और उसका बेटा अशोक मरांडी के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छुपाने का मामला 04 दिसंबर, 2020 को कांड संख्या 61/20 के तहत भादवी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन कर रही थी।

मामले में पुलिस ने आरोपित अशोक मरांडी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मुख्य आरोपित जेकेस मरांडी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है।

Share This Article